राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंसोही गांव में एसएच 73 मशरक सिवान सितलपुर मार्ग पर बंसोही पोखरा के पास शुक्रवार के देर रात को अपाची सवार 3 बदमाशों ने युवक से मोबाइल छिनने के दौरान विरोध करने पर चाकू मार मोबाइल छीन फरार हो गये। घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा सी एच सी मशरक में भर्ती कराया गया। जंहा इलाज के दौरान घायल युवक की पहचान दुरगौली गांव निवासी मो. नवी हसन के 18 वर्षीय पुत्र मो. शहाबुदिन के रूप में हुई। डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मनोरंजन सिंह ने घायल युवक को दाहिने हाथ मे लगी 3 चाकू के घाव का उपचार कर मरहम पट्टी किया। मामले में घायल युवक ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग