राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के परसादी गांव निवासी स्व. नरेश साहनी के 31 वर्षीय पुत्र सरोज सहनी की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर-रेवा पथ के परसादी स्टेट डाला के समीप बाढ़ के पानी में भैंस को नहला रहा था। तभी गहरे पानी में चले गए व संतुलन खो दिए। जिससे देखते ही देखते युवक डूबने लगा। तभी कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने चिल्लाकर बचाने का प्रयास किया। तब तक युवक डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने शव को गहरे पानी से बाहर निकाला व परिजनों व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। वहीं स्थानीय मुखिया डॉ सविता कुमारी के प्रतिनिधि कृष्णा साह, समाजसेवी अमित साह, राजेश्वर साहनी ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढस बढ़ाया व हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं घटना के बाद मृतक की पत्नी मीरा देवी, भाई मनोज सहनी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग