सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे, नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री बनाएंगे : अल्ताफ
- विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जदयू ने युद्ध स्तर पर बैठकों का शिड्यूल किया जारी
- 22 से 30 जून तक नगर निकाय, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर की कमिटियों की बैठक करेंगे अध्यक्ष
छपरा (सारण)। जिले में सभी प्रखड पंचायत, नगर निगम/नपं, पंचायत वार्ड व बूथ स्तर के संगठन प्रभारियो की देख रेख में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत करने का पार्टी ने शिड्यूल जारी कर दिया है। जिसके लिए 22 जून से 30 जून तक सभी संगठन प्रमुखों के आवास पर बैठक सम्पन्न होगी। जिसकी पुष्टि करते जिला जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बताया है कि जिले में सशक्त संगठन बनाने के लिए सभी प्रकोष्ट के पार्टी पदाधिकारी को आहूत समितियों की बैठक में शामिल होना है।प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जारी शिड्यूल में तिथिवार 2924 बूथों पर पंचायत, नगर निगम, वार्ड, अध्यक्ष व बूथ अध्यक्ष अपने अपने आवास पर बैठक आयोजित करेंगे। जिसमे सभी प्रकोष्ट के पदाधिकारी सुविधानुसार सहयोग करेंगे।सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते कार्यक्रम आयोजित करना है। वहीं सरकार द्वारा प्रायोजित सभी जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी बूथ अध्यक्ष व बूथ सचिव को देंगे।
उनका मोबाईल कन्टैक्ट संकलित करेंगे। वहीं सभी पूर्व व वर्तमान विधायक, विधान पार्षद, वरीय नेता, जिला कार्यकारिणी समिति, सदस्य, सभी प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अपने सुविधानुसार शामिल होंगे। विधान सभा प्रभारी अपने विधान सभा प्रभार क्षेत्र में अनिवार्य रूप शामिल होंगे। हम सरकार की उपलब्धियों नीतियों को जन जन तक पहुंचएंगे।नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमन्त्री बनाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग