कोरोना कहर: सारण में 175 मिले कोरोना पॉजिटिव, 6210 लोगों का लिया गया नमूना, 4655 का रिपोर्ट हुआ निगेटिव
छपरा(सारण)। कोरोना वायरस यानी कोविड-19 के संक्रमण दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। कोरोना को लेकर सारण की बात करें तो ऑनलॉक में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इससे आम-जनजीवन पर असर देखने को मिल रहा है। रविवार की शाम जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया कि अब तक पुरे जिले में करीब 175 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आया है। जबकि जिला प्रशासन कोरोना पर काबू पाने को लेकर तेजी से संबंधित व्यक्तियों को सैम्पल लेकर जांच करा रही है। अभी तक करीब 6210 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। जिसमें करीब4655 का रिपोर्ट निगेटिव आया है। वहीं करीब 175 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। जिस गांव में कोरेाना पाॅजिटिव का मामला सामने आ रहा है, वहां पर संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर कड़े कदम उठाये जा रहे है। साथ ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर कोरोना पॉजिटिव गांव के परिधि की सीमाओं को सील कर दिया जा रहा है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। डीपीआरओ की माने तो अभी तक करीब 139 रिकॉर हो चूके है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिलावासियों को घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करने के लिए अपील किया। वहीं सभी थानेदारों को संघन वाहन जांच अभियान चलाकर मास्क का उपयोग नहीं करने वाले पर कार्रवाई करते हुए आर्थिड दंड लगाने का निर्देश दिया है। ताकि जिले में कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग