किरकुक, (एजेंसी)। इराक में जिहादी ग्रुप इस्लामिक स्टेट के हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला उत्तरी इराक में किरकुक के नजदीक एक चेक प्वॉइंट पर रविवार को अंजाम दिया गया। एक इराकी पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि हमला आधी रात के बाद हुआ। यहां पर जिहादी ग्रुप आईएस इराकी पुलिस और सेना पर लगातार हमले कर रहा है। लेकिन यह इस साल का आईएस का सबसे घातक हमला है। इराकी पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि आईएस के सदस्यों ने एक संयुक्त पुलिस चेकप्वॉइंट को निशाना बनाया। इस हमले में 13 पुलिसकर्मियों की जान चली गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। हालांकि आईएस ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आईएस ने 2014 में इराक के कई इलाकों पर कब्जा करना शुरू किया। हालांकि बाद में अमेरिका के नेतृत्व में चले सैन्य अभियान के दौरान उसे मुंह की खानी पड़ी थी। इराकी सरकार ने 2017 में इस सुन्नी संगठन के हार की घोषणा कर दी थी। लेकिन स्लीपर सेल्स की मदद से यह संगठन ने यहां पर सुरक्षा बलों पर हमले करता रहा है। उत्तरी इराक में आईएस के निशाने पर इराकी सेना और पुलिस के जवान लगातार रहे हैं।
इससे पहले 19 जुलाई को आईएस ने हमला किया था, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। यह हमला सदर सिटी के अल-वॉहेइलत बाजार में किया गया था। यह बगदाद का एक उपनगर है। गौरतलब है कि इराक में करीब 3500 अंतर्राष्ट्रीय सैनिक मौजूद हैं। इनमें से 2500 अमेरिकी सैनिक हैं। हालांकि लगातार हो रहे हमलों से परेशान अमेरिका अब यहां से भी अपने सैन्य बल की मौजूदगी कम करने में लगा है। उसने कहा है कि अगले साल से वह सिर्फ इराकी सेना को ट्रेनिंग और सलाह ही देगा।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व