नई दिल्ली, (एजेंसी)। अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्सेस की जंग जारी है। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है जिसमें कई तालिबानियों की खूनी संघर्ष में मौत हो गई है। पंजशीर का दावा है कि, इस खूनी संघर्ष में उत्तर-पूर्वी प्रांत में करीब 600 तालिबानी की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों ने सरेंडर कर दिया है। रेजिस्टेंस फोर्स के प्रवक्ता फहीम दास्ती ने ट्वीट करते हुए बताया कि, 600 तालिबानियों को मार दिया गया है और एक हजार से अधिक तालिबानी लड़ाकों ने सरेंडर कर दिया है। वहीं तालिबान ने दावा करते हुए कहा कि, पंजशीर के चार जिलों पर कब्जा कर लिया गया है। इसके अलावा जीत के जश्न में तालिबान ने कई हवाई गोलीबारी भी की थी। लेकिन इस दावे को पूरा झूठा बताते हुए अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा तालिबान के दावे को झूठा करार दिया है।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व