संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में लगे मोटरपंप की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली।घटना रविवार की रात्रि की बताई जाती है।मामले की जानकारी तब हुए जब शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगे कूड़ा-कचरा की सफाई को लेकर सोमवार को मजदूर पानी लेने के लिये मोटरपंप चालू करने गए।तो वहाँ देखा गया कि मोटर गायब है।जिसके बाद मामले की जानकारी बीईओ और बीआरपी को दी गई।मालूम हो कि पूर्व में भी प्रखण्ड मुख्यालय के कई कार्यलयों में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग