नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय बीआरसी परिसर में देश के दूसरे राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय योगदान की चर्चा की गयी। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र मे अच्छा कार्य करने वाले शिक्षक पूर्व प्राचार्य योगेंद्र सिंह, तेजनारायण सिंह, उर्मिला कुमारी, मिथलेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मौजूद शिक्षकों से कहा कि शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने व इनोवेटिव आईडिया से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौकै पर पूर्व प्राचार्य योगेंद्र सिंह, शिक्षक नेता, तेजनारायण सिंह, नेता अभय सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, कुलदीप महासेठ ,प्रभात सिंह आदि ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन नीरज शर्मा ने किया।इस दौरान नरेन्द्र शर्मा, अजय सिंह चौहान, बीरेंद्र राम,विश्वकर्मा शर्मा, रंजन कुमार सिंह, हरेश्वर सिंह, शंभूनाथ प्रसाद, दूधनाथ मंडल, अमरेश कुमार आदि दर्जनों शिक्षक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग