नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पंचायत चुनाव को लेकर प्रखण्ड के सामुदायिक सभागार में बीएलओ की बैठक बुलाई गई।बैठक में बूथों का भौतिक सत्यापन का समीक्षा किया गया।बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने सभी बीएलओ सर्वप्रथम शिक्षक दिवस की शुभकामना दिया।इसके साथ ही चुनावी तैयारी का समीक्षा किया।इन्होंने निर्देश दिया कि सभी बूथों का भौतिक कर जल्द से जल्द इसका रिपोर्ट जमा करने की बात कही। इन्होंने कहा कि हर बूथों पर पेयजल की ब्यवस्था, बिजली, रैम्प शौचालय, चापाकल भवन अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। बूथों के अक्षांस व देशांतर अनिवार्य रूप से देना होगा।बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह उपस्थित थे। इस मौके पर हरिवंशी कुमार, हरेश्वर सिंह, नरेंद्र शर्मा, प्रभात सिंह, अनिल सिंह, अजय सिंह चौहान, रंजन सिंह, शैलेन्द्र यादव, संजय सिंह, समेत सैकड़ो बीएलओ उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग