पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस सुबह-सुबह टहलने निकलने वालों को गुड मॉर्निंग बोलते हुए नजर आ रही है तो चौंकियेगा या डरियेए नहीं जी हां हमेशा रौबदार और कड़क आवाज में बात करने वाली मशरक पुलिस एक नए अभियान के तहत सुबह मार्निंग वाक करने वालों से मित्रता पूर्वक व्यवहार करने और सभी को गुड मॉर्निंग बोलने के लिए एक विशेष अभियान पुलिस ने शुरु किया है। गश्तीअभियान के तहत मशरक पुलिस सोमवार की सुबह लोगों से गुड मॉर्निंग बोलती नजर आयी। इस दौरान पुलिस ने लोगों ने उनका हाल चाल लिया है. पूछा अगर आपको कोई दिक्कत हो तो हमें बतायें। दरअसल पंचायत चुनाव को देखते हुए सारण पुलिस कप्तान के निर्देश पर ये अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम नागरिकों के मन में पुलिस के प्रति जो खौफ है उसको दूर करना है थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना क्षेत्र में अभियान चलाया गया।पंचायत चुनाव व चैन स्नैचिंग की घटनाओं को देखते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि गांजा, शराब अगर सुबह में लेकर कोई असामाजिक तत्व जा रहा है तो वैसे लोगों का धरपकड़ अभियान भी चलाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग