संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड के कौरु धौरु पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र सिह की पत्नी सोना देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पंचायत के गाँव गाँव जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट माँगा। जनता जनार्दन से रूबरू होते हुए कहा कि आपसबों के आशीर्वाद मुझे मिला तो अपने अपने किये गये वादों के अनुरूप पंचायत अंतर्गत इंदिरा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, पारिवारिक लाभ, कृषि अनुदान आदि योजनाओं को लोगो के बीच रखूंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत का चहुंमुखी विकास हो इसके लिए पंचायत में हर घर में घरेलू उद्योग लगाने का प्रयास करुँगी जिससे पंचायत के लोग खुशहाल हो ।उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत के विकास हेतु आपका सहयोग आवश्यक हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग