थावे बस स्टैंड के पास मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद रिपोर्ट आया निगेटिव
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गोपालगंज (थावे)। स्थानीय प्रखंड के जगमलवा पंचायत के वेदु टोला बस स्टैंड थावे के पास एक युवक में सैंपल जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया।स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद उसे इलाज के लिए शबनम होटल में रखा गया था।पुनः सैम्पल जांच के लिए लिया गया।सैम्पल जांच का रिपोर्ट 20 जून को निगेटिव आया।जिसे युवक को घर भेज दिया गया।तथा 14 दिनों तक होम कोरो टाइन में रखने की सलाह दी गई है। बताया जाता है कि एक युवक 3 जून को दिल्ली रेड जोन से बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन पकड़कर सीवान जंक्शन से उतरकर बस से बाई रोड घर पहुंचा। 10 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेसिक स्कूल थावे में सैम्पल लिया गया। सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया।जिसका रिपोर्ट 13 जून को पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीज को इलाज के लिए शबनम होटल लेकर चले गए ।जहां इलाज हुआ। इलाज के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर परिजनों में खुशी है।


More Stories
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास