एकमा (सारण)। भाजपा एकमा नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी लहर से समाज को बचाने एवं सेवा भाव से लगकर सहयोग करने सहित संगठनात्मक विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में चंद्रशेखर सिंह, मंडल प्रभारी जितेंद्र सिंह, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अनिरुद्ध बाबा, सुमित मांझी, जयप्रकाश, डॉ पंकज सिंह, हरेश्वर सिंह, हरे कृष्णा पांडेय, उमेश साह, कमलेश सिंह आदि के अलावा मंडल के प्रभारी मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व संयोजक, शक्ति केंद्र के प्रमुख एवं सह प्रमुख शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग