छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा व रसूलपुर थानों की पुलिस ने छपरा- सीवान नेशनल हाइवे 531 पर थानों के सामने सोमवार की सुबह में गुड मॉर्निंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत वाहन चालकों व सवार लोगों से गुड मॉर्निंग बोलकर उनका कुशल क्षेम पूछा गया। साथ ही उनकी सुरक्षित व सुखद यात्रा की कामना की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों व सवार यात्रियों को हर सम्भव सहयोग करने का भरोसा दिया और उनसे भी पुलिस को सहयोग करने की अपील की। इस अभियान के तहत वाहन चालकों और सवार यात्रियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा शुरूआत किए गए इस अभियान को क्षेत्र में सराहनीय बताया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग