एकमा (सारण)। प्रखंड के नवतन गांव में कुशवाहा समिति के बैनर तले शिक्षक दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके पहले शिक्षक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। जिसमें कुशवाहा समिति के अध्यक्ष महंथ प्रसाद द्वारा अवकाश प्राप्त शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, जयनाथ मांझी, हरिश्चंद्र सिंह, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, आनंद कुमार, सच्चिदानंद कुमार को प्रतीक चिन्ह व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरेनाथ प्रसाद, सुमन कुमार, आनंद कुमार, शैलेन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार, लालू कुमार आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग