एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के गांवों में भूमि व आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत आठ लोग घायल हो गये। घायलों में नारायण पुर मिश्र टोला गांव के अमरनाथ मिश्र, अरूण कुमार मिश्र, रूसी बरेजा गांव के मैनेजर पांडेय, वरवा मिश्र टोला गांव के भोला मिश्र, चंदन कुमार मिश्र, शीला देवी, लगुनी गांव के माला देवी व जैतपुर गांव के शारदा कुवर शामिल हैं। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. इरफान द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल अमरनाथ मिश्र व शारदा कुवर को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग