संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कृषि विभाग का पदाधिकारी बनकर पहले खाते की जानकारी मांगी गई और फिर खाते से हजारों रुपये की निकासी कर ली गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह गांव का है। पीड़ित रौशन कुमार ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाईल पर फोन कर अपने को कृषि विभाग का पदाधिकारी बताते हुए मेरे खाते की जानकारी मांगी गई तथा कुछ ही देर बाद पीएनबी बनियापुर में संचालित मेरे खाते से ग्यारह हजार छः सौ रुपये की निकासी कर ली गई। मालूम हो कि हाल के दिनों में बढ़ती साईबर क्राइम की घटना को लेकर खाताधारी काफी चिंतित दिख रहे। धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग