संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बैंक ग्राहकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के साथ- साथ बैंकिंग व्यवस्था को दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकता होगी। जमा-निकासी सहित अन्य बैंकिग कार्यो के लिये बैंक आने वाले उपभोगताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका पूरा पूरा ध्यान रखा जाएगा। उक्त बातें उतर बिहार ग्रामीण बैंक बनियापुर ब्रांच के नवनियुक्त शाखा प्रबंधक अमित कुमार राय ने योगदान के उपरांत भेंट वार्ता के दौरान कही।शाखा प्रबंधक श्री राय ने कहा कि फिलवक्त बैंक में स्टॉफ की कमी है।जिस वजह से ग्राहकों और बैंक कर्मियों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।जिसको लेकर वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।मालूम हो कि बनियापुर ग्रामीण बैंक ब्रांच का दायरा बड़ा है।जहाँ प्रतिदिन ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ जुटी रहती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग