राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र लौवा कला गांव में घर में घुस कर गलत नियत से मारपीट कर कपड़ा फाड़ने व बचाव में आए पुत्र की जान मारने की नीयत से जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबन्ध में पीड़िता निर्मला देवी ने पड़ोस के भट्टी महतो, श्यामदेव महतो, रसज बाबू, माधव महतो, मनीष को नामजद करते गलत नियत से घर मे घुसकर मारपीट करने पुत्र को जान से मारने गला दवाने गले से चेन छिनने का मामला दर्ज कराई है। इधर मारपीट कर घर से निकालने को लेकर उस्ती गांव के रेखा देवी ने डा भैरव पांडेय और जनकी पत्नी सिमा देवी को नामजद करते हुए बताई है कि बच्चे के साथ मारपीट करते है। पति पूछताछ करने गए तो उन्हें झूठे केस में फंसा दिए है। वहीं हमारे साथ मारपीट कर घर से निकाल दिए है। मामले में पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग