राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुलिस ने गश्ती के क्रम में जुआरियों पर दिखाई सख्ती। इस क्रम में जुआ खेल रहे दो जुआरियों को पुलिस ने जुआ के 13 हजार नगदी सहित उनकी बाइक भी जप्त करते जेल भेज दिया है। थाना में एसआई पिंटू कुमार के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि कमता के संजय राय व धोबवल के सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कई जुआरी भागने में सफल हो गए। भारी संख्या में धनगरहा सरेह सड़क के पास एकत्र होकर जुआ खेलते हैं। जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग