राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार पर एकमा पुलिस ने एकमा-सहाजितपुर सड़क पर परसागढ़ के नयका टोला गांव स्थित पंडित राहुल सांकृत्यायन द्वार के निकट वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बोलेरो से 550 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के पूर्वी रौजा गांव निवासी अवधेश राय के पुत्र राजू राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस को देख कर दो अन्य तस्कर भेल्दी थाना क्षेत्र के बासडीह गांव निवासी विमल राय के पुत्र नीरज राय व छपरा नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा चौक निवासी कन्हैया राय के पुत्र कामेश्वर राय फरार हो गये। वाहन जांच अभियान थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा चलाया गया। वहीं एकमा थाने की पुलिस फरार शराब के तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग