राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव स्थित आरएन हाईस्कूल में सोमवार की रात बारी-बारी से क्लास रूमों का ताला तोड़ अज्ञात चोर लगभग एक दर्जन पंखे खोल कर चंपत हो गये। बताया गया है कि लगभग एक साल पहले भी करीब डेढ दर्जन पंखों की चोरी ताला काट कर कर ली गई थी। उधर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि योगियां हाईस्कूल द्वारा मौखिक रूप से चोरी की घटना की सूचना दी गई है।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई कर छापेमारी शुरू करेगी। प्रधानाध्यापक लालबाबू यादव ने बताया कि स्ट्रांग रूम के भी दो ताले तोड़ कर कम्प्यूटर व टीवी चोरी करने का प्रयास चोरों ने किया। परंतु सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों का कहना है कि बार बार विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। स्थानीय विधायक श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना एसपी-डीएम आदि पदाधिकारी को देकर विद्यालय में चोरी की घटना की पुनरावृत्ति रोकने की अपील की गई है। चोरी हुए पंखे क्षेत्रीय समाजसेवियों द्वारा जनहित में स्कूल में उपलब्ध कराया गये थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग