पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र से गुजर रही मशरक महम्मदपुर एस एच-90 पर बुधवार को चरिहारा घोघाड़ी नदी पुल के पास स्क्रारपियो और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए आस पास के लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान छपरा नेवाजी टोला गांव निवासी स्व मिथलेश नट का 55 वर्षीय पुत्र देवराज नट, महेश नट का 28 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार,स्व मिथलेश नट का 2 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई थी। मामला है कि ऑटो छपरा नेवाजी टोला से महिलाओं को लेकर डोमछो गांव जा रहे थे कि गोपालगंज जिले की तरफ से आ रही स्क्रारपियो से भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी ऑटो सवार घायल हो गए। घटना पर सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंच क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को बीच सड़क से हटवाकर आवागमन चालू कराया वही मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग