पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के वार्ड-7 में मंगलवार को घर में खेल रही दो साल की बच्ची को सांप ने डंस लिया जिसे इलाज के लिए अचेतावस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की पहचान बहरौली गांव निवासी अरूण कुमार सिंह की 2 वर्षीय बच्ची खुशी कुमारी हैं। मामले में परिजनों ने बताया कि वह घर पर ही खेल रही थी कि उसे सांप ने डंस लिया जिससे वह अचेत हो गई। इलाज के लिए लाने पर उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग