राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार पर बुधवार को एक साइकिल चोर को लोगो ने पकड़ दाउदपुर पुलिस को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव से एक युवक ने साइकिल चोरी कर दाउदपुर बाजार पर एक पंचर दुकान में 1200 सौ रुपये में बेच दिया। जब ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर पूछा तो उसने पास के नौ सौ रुपये साइकिल वालो को दे दिया। जबकि बाकी 300 रुपए पिखाकार खत्म कर दिए। बताया जाता है कि उक्त युवक नसे की हालत में था। पुलिस की पूछ ताछ पर युवक ने साइकिल चोरी करने व बेचने की बात स्वीकार किया। उसके बाद पुलिस ने प्रयास कर उजत युवक के बताए दुकान से साइकिल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को थाना लाने से पूर्व पहले उसे बुरी तरह मारपीट किया था। जिससे युवक चोर को चिकित्सा केंद्र भेजा गया। वही साइकिल पीड़ित के परिजन द्वारा मिली शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी करवाई की जाएगी। उक्त साइकिल चोर कोपा थाना क्षेत्र के अनवल गांव का कृष्णा साह का पुत्र अशोक साह बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग