राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड के एकमा स्टेशन परिसर के डाउन रेल लाइन के सिंगनल के समीप से राजकीय रेल पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जीआरपी के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विपीन पासवान व हवलदार रामबाबू प्रसाद यादव ने अज्ञात 32 वर्षीय युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया जाता है कि मृत युवक काले रंग का शर्ट व ब्लू रंग का जींस पहने हुए है। मृत युवक के सिर पर चोट, गर्दन पर कटने के अलावा दाहिने पैर का पंजा कट कर अलग हो गया है। इस संबंध में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एकमा रेलवे स्टेशन पर प्रतिनियुक्त राजकीय रेल पुलिस के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक विपीन पासवान ने बताया कि युवक की मौत होने के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं एकमा बाजार में इस घटना को लेकर चर्चाएं हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग