राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी एक ट्रैक्टर को बरामद कर थाना लाया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि उक्त ट्रेक्टर लावारिस स्थिति में थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप पाया गया। जिसे पुलिस ने बरामद कर थाना लाया है। ट्रेक्टर में कागजात के अनुसार जांच पड़ताल चल रही है। मालूम होता है कि ट्रेक्टर किसी शातिर चोर द्वारा कही से लाया गया है। पकड़े जाने के भय से बंगरा के समीप छोड़ भाग गया है। हालांकि इस मामले में समाचार प्रेषण तक कोई शिकायत नही मिली है पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि जांच पड़ताल के उपरांत ही ट्रेक्टर के सम्बंध में सही जानकारी मिलेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग