राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के मांझी प्रखंड के भजौना-नचाप पंचायत के नचाप गांव निवासी युवा समाजसेवी धनंजय कुमार सिंह गुरुवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर मुखिया पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर उनके कार्यकर्ता व समर्थक भी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी देते हुए मुखिया प्रत्याशी धनंजय सिंह के प्रतिनिधि भोला सिंह ने बताया कि नामांकन से पहले प्रत्याशी धनंजय सिंह नचाप गांव के मंदिर के अलावा मांझी प्रखंड मुख्यालय में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मत्था टेक कर अपनी विजय श्री की कामना करेंगे। भोला सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क के दौरान समाज के सभी वर्गों का समर्थन धनंजय सिंह को मिल रहा है। आम जनता के सहयोग से इस बार धनंजय सिंह का इस पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु मुखिया पद पर विजयी होना निश्चित हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग