राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। 37 वर्षों से प्रति वर्ष भादो अमावस्या के दिन इसुआपुर में लगने वाला महावीरी अखाड़ा मेला लगातार दूसरे वर्ष भी कोरोना की भेंट चढ़ गया। लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा यह अखाड़ा मेला कोरोना नियमों के तहत प्रशासन के मनाही के बाद पूजा समिति द्वारा स्थगित कर दिया गया। बावजूद कमिटी के सदस्यों द्वारा धूम धाम से श्रद्धापूर्वक महावीर जी की पूजा अर्चना की गई। इसके लिए एक दिन पूर्व से ही महावीर मंदिर परिसर में अखण्ड अष्टयाम किया गया। अष्टयाम के समापन के पश्चात पूजा में भाग लेने आये स्थानीय विधायक जनक सिंह ने पूजा समिति के सदस्यों तथा अपने कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं पूजा कमिटी द्वारा भी विधायक जनक सिंह, जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पार्षद सदस्या सह भाजपा नेत्री प्रियंका सिंह, भाजपा नेता धीरज सिंह, समाजिक कार्यकर्ता रेणु तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता अमरनाथ प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, पंडित नन्दकिशोर चतुर्वेदी, रामचन्द्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व मुखिया विजय सिंह, छविनाथ सिंह सहित सैकड़ों लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कमिटी के संस्थापक सदस्य दिवंगत विश्वनाथ सिंह तथा मथुरा प्रसाद को भी सम्मानित करते हुए उनके परिजनों को अंग वस्त्र दिया गया। ततपश्चात विधायक जनक सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह सहित सभी श्रद्धालु बाबा लाल दास मठिया गये। जहां बाबा लालदास के प्रतिमा पर वस्त्र पुष्प चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की। हलांकि इस मौके पर पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय रहने तथा थानाध्यक्ष की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बना रहा। इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, ढोलन सिंह, बद्रीनारायण सिंह, सुमेर राय, राजेन्द्र सिंह प्रधान, शारदानंद सोनी, श्याम प्रसाद, देवेंद्र सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, राजेश प्रसाद कुशवाहा, महादेव प्रसाद, त्रिथराज पांडेय, मधु चतुर्वेदी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग