पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गोढना गांव में जमीनी विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष इकबाल ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगें गहरे चोट की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।वही मारपीट में घायल की पहचान गोंढना गांव निवासी तैयब हुसैन खान के 27 वर्षीय पुत्र जावेद तैयब खान के रूप में हुआ है। जावेद तैयब खान ने बताया कि जमीन का मालिकाना हक मेरे पिताजी के नाम पर है, उस जमीन पर कब्जा करने की नियत रखनें वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना पुलिस के द्वारा इस मामले की तहकीकात की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग