राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बकाया रकम की मांग करने गए व्यक्ति को गांव के ही लोगों ने मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव का है। पीड़ित राजीव रंजन सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पांच लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि मुर्गी दाना के पूर्व का बकाया मांगने के लिये गांव के ही अनिल सिंह के दरबाजे पर गए थे। जब मैंने पैसे की मांग की तो अनिल सिंह आगबबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे तब तक रामजन्म सिंह,अमित सिंह, सुजीत सिंह, उज्ज्वल सिंह भी पहुँच गाली- गलौज करते हुए कहने लगे कि तुम्हारा बकाया पैसा नही दूंगा एवं फैट-मुक्का से मारने लगे। मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरे पास वसूली के रखे तीस हजार रुपये नकद और गर्दन से सोने का चेन भी छीन लिया।तथा देशी कट्टा निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगे।हल्ला-गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद मेरी जान बची।इस बीच नामजदों ने धमकी दिया कि दुबारा पैसा मांगने आया तो जान से मार देंगे।पीड़ित का आरोप है कि नामजद काफी दबंग प्रबृत्ति के लोग है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग