राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिजनों के साथ गाली-गलौज करना युवक को महंगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बेदौली भगवानपुर का है। मामले की प्राथमिकी निकी देवी ने दर्ज कराई है। जिसमे बताया है कि मेरे भैसुर लालदेव पंडित शराब का सेवन कर नशे की हालत में मेरे घर पर आकर गाली-गलौज और हो-हंगामा करने लगे। इस बीच आस-पड़ोस के लोग उन्हें काफी समझाने का भी प्रयास किये।पर वे किसी की बात सुनने को तैयार नही थे। जिसके बाद बनियापुर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस के पहुँचने पर ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जहाँ मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि की गई है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन