राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पत्नी को बुलाने ससुराल आये युवक को ससुरालवालों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर पैगम्बरपुर का है।पीड़ित जलालपुर थाना क्षेत्र के नूननगर काही निवासी हाथीशरण नट ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि अपनी पत्नी चाँदा देवी को बुलाने ससुराल गया आये थे। जहाँ सरल नट,सुरेश नट,अजय नट, कलावती देवी, चंदू देवी मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे एवं विरोध करने पर फैट- मुक्का और चाकू से प्रहार कर जख्मी कर दिए। तथा मेरा साईकल, मोबाईल और पॉकेट में रखे एक हजार रुपये भी छीन लिये। पीड़ित ने बताया है कि सभी नामजद काफी मनबढु है।जो किसी की बात नही मानते है।साल भर बाद विदा करने की बात कह रहे है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन