राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी माँ-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के मछगरा गांव का है। पीड़िता पिंकी देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पिता-पुत्र को नामजद किया है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि बगल के ही दीनबंधु सिंह मेरे दीवाल के पास पेशाब कर रहे थे। जब मैंने माना किया और बोला कि शर्म नहीं आती दीवाल के बगल में ही मैं खाना बनाती हूँ। इसी पर गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर देशी कट्टा के बट से प्रहार कर जख्मी कर दिए। वहीं बचाव में मेरी नौ वर्षीय पुत्री सिमरन कुमारी आई तो दीनबंधु सिंह के पिता रामप्रकाश सिंह गरासी के जाली से प्रहार कर उसे भी जख्मी कर दिए। वही मेरे गले से सोने का जिउतिया भी नोंच लिया। नामजदों द्वारा केस करने पर बुरा अंजाम भुगतने और जान मारने की भी धमकी दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन