तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में भैस के लिए चारा काटने गई महिला की पोखर में डूबने से मौत हो गई है। मृतिका उक्त गांव निवासी मुखलाल कुमार यादव की पत्नी उर्मिला देवी बताई जाती है। इस सम्बंध में मुखलाल कुमार यादव ने तरैया थाने में एक यूडी केस दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि मेरी पत्नी भैस के लिए चारा काटने पोखर के तरफ गई हुई थी। उसी क्रम में उसका पैर फिसलने से वह पोखर के गहरे पानी में चली गई। जहां पोखर में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग