मांझी (सारण)। दाउदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान छपरा-सिवान मार्ग पर एक ऑटो से 200 लीटर देसी शराब बरामद किया। वहीं ऑटो को जप्त करने के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस वाहन गश्ती में निकली थी। तभी छपरा-सिवान मार्ग से ऑटो से गुजर रहे धंधेबाज पुलिस की गाड़ी को देख कर अपने वाहन की स्पीड बढ़ा दी और एकमा की ओर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर रोक दिया। उसके बाद जब ऑटो की तलाशी ली गई तो बोरी में छिपा कर रखे गए देसी शराब को बरामद कर लिया गया। साथ पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया। उसके बाद दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार धंधेबाज ब्रह्मपुर छपरा के रामेश्वर महतो का पुत्र छोटू कुमार एवं कटहरी बाग छपरा निवासी शम्भू साह का पुत्र संतोष कुमार गुप्ता है। जिनके खिलाफ नए उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग