मांझी (सारण)। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पंचायत चुनाव के मद्देनजर दाउदपुर थानपुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107 के तहत अभी तक 187 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले संभावित असमाजिक तत्वों, अपराधियों एवं शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्हें चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले जो भी प्रत्याशी हैं उन्हें निर्देश दिया गया है कि कहीं भी क्षेत्र में अभी तक गलती से भी उनके बैनर-पोस्टर रह गए हैं उन्हें अविलंब हटवा लें। अन्यथा पुलिस की नजर पड़ने पर उनके खिलाफ भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग