एकमा (सारण)। एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर चपरैठा गांव के समीप से शराब तस्कर सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौड़ा टोला बंगरा गांव निवासी शंभू यादव के पुत्र बिट्टू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपित शराब तस्कर एक अर्से से फरार चल रहा था। आरोपित शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं होने के चलते न्यायालय में मामला लंबित चल रहा था। पुलिस आरोपित शराब तस्कर को जेल भेजने की कार्रवाई करने में जुट गयी है। पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग