एकमा (सारण)। चुनाव आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत का चुनाव भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण, स्वच्छ व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। पुलिस प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर क्षेत्र के मतदाताओं को अपने मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर उन्हें लोकप्रिय पंचायत सरकार बनाने के लिए निश्चित रूप से मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एकमा थाना पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव भयमुक्त वातावरण में स्वच्छ व निष्पक्ष ढ़ंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एकमा पुलिस ने 378 लोगों पर धारा 107 व 6 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई की है। जबकि रसूलपुर पुलिस ने 165 लोगों पर धारा 107 व 4 लोगों पर सीसीए की कार्रवाई किया है। बताया जाता है कि मतदाताओं को पुलिस प्रशासन के द्वारा बताया जाता है कि पुलिस प्रशासन आपके सेवा में सदैव तत्पर है। उधर शिक्षक शशिभूषण शाही व अरविन्द कुमार के द्वारा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर कर आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ लोकप्रिय पंचायत सरकार बनाने के लिए निश्चित रूप से मतदान करने का आग्रह मतदाताओं से किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग