विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें राजद कार्यकर्ता : सुभाष
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। राजद कार्यकर्ताओं की महम्मदपुर व भजौना-नचाप की पंचायत स्तरीय बैठक भावी प्रत्याशी श्रीकांत यादव के राजापुर स्थित आवास पर सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में आसन्न एकमा विधानसभा क्षेत्र की चुनावी मुद्दे व विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में राजद नेता श्रीकांत यादव के प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मांझी प्रखंड के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि लुकमान अंसारी, नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, पप्पू यादव, असलम, शहाबुद्दीन, हरेंद्र महतो, मैनेजर सिंह, गुड्डू यादव, राकेश यादव, रवि महतो, परमेश्वर राम, जनार्दन प्रसाद, सुरेश केसरी, विशाल चौरसिया, भोला शर्मा, राजेंद्र साह आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग