मुरारी स्वामी। राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। हरतालिका तीज जिले में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में मनाया गया। तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं के बीच सुबह से उत्साह का माहौल बना रहा। सुहागिन महिलाएं सज धज कर इस पूजा में शामिल हुई और पूजा-अर्चना कर अपने पति के दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाएं मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंची थी। इस दौरान पूजा-अर्चना के बाद कथा सुनी। कई घरों में भी महिलाएं पूजा-अर्चना कर शाम को कथा सुनी।अपनी सुहाग की लंबी उम्र के लिए ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं ने तीज व्रत की।इस महिलाएं निर्जला रहकर व्रत का पालन किया। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजन कर पति की दीर्घायु और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सराय बक्स स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर में श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने पूजन कराने के साथ तीज व्रत का कथा का महत्व सुनाया।उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति काफी महान है।जिसमें देवी देवताओं के साथ पेड़ पैधे और नदियों की भी पूजा की जाती हैं।गाँव की सैकड़ो महिलाओं मन्दिर में पूजन किया।
इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत कर भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना की। तीज को लेकर शहर में भक्ति का माहौल बना रहा। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां भगवान गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। वहीं इस व्रत में पूरे दिन निर्जला व्रत किया जाता है और अगले दिन पूजन के पश्चात ही व्रत का पारण जाता है। इस व्रत से जुड़ी एक मान्यता यह है कि इस व्रत को करने वाली स्त्रियां पार्वती जी के समान ही सुखपूर्वक पतिरमण करके शिवलोक को जाती हैं।हरतालिका तीज सौभाग्यवती स्त्रियां अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने और अविवाहित युवतियां मन मुताबिक वर पाने के लिए हरितालिका तीज का व्रत करती हैं।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा