पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच-73 पर मशरक थाना क्षेत्र के यदु मोड़ के पास शुक्रवार की अहले सुबह पहले से खड़ी खाली ट्रक में पीछे से माल से भरी ट्रक ने जोरदार टक्कर माल दी जिसमें चालक घायल हो गया। टक्कर मारने वाली ट्रक में हिन्दुस्तान लीवर का समान लदा था जो लेकर हाजीपुर से मशरक के रास्ते सीवान जा रहा था कि यदुमोड़ पर नींद की झपकी आने पर खड़ी ट्रक मे पीछे से टक्कर मार दी जिससे क्षतिग्रस्त ट्रक में सीतामढ़ी निवासी चालक जितेन्द्र कुमार गाड़ी के स्टेरिंग में ही फस गया मौके पर पहुंची मशरक पुलिस जमादार अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल के जवानों की मदद से कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और इलाज के लिए श सीएचसी मे भर्ती कराया।तब तक आगे खड़ा ट्रक घटनास्थल से फरार हो गया घटना में थाना पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग