पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के मुनी मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक दुर्घटना में दो बहने घायल हो गए। घायल दोनों बहनों को छपियां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील चौरसिया, रविंद्र सिंह, मंटू कुमार सिंह के द्वारा मशरक स्वास्थ्य पहुंचाया गया। घायलों की पहचान डिह छपियां गांव निवासी बद्री साह की 18 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी और 14 वर्षीय सपना कुमारी के रूप में हुई। घायल दोनों बहनों ने बताया कि वे दोनों मशरक बाजार जा रही थी। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग