राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने बाइक सवार युवक को तीस लीटर देशी शराब के साथ गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। वहीं बरामद शराब और बाइक को ज़ब्त कर थाने लाया गया।एएसआई बिजेंद्र प्रसाद के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि एनएच 331 स्थित बनियापुर पूल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में एक बाइक सवार युवक पुलिस को देख विपरीत दिशा में भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जहाँ तलाशी के दौरान बाइक पर लदे तीस लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के सतुआ निवासी मनोज साह है। बताया जाता है उक्त युवक शराब के धंधे में शामिल है। जो एक जगह से दूसरी जगह शराब की खेप पहुँचाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग