राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के जीपुरा गांव में छापेमारी कर दहेज हत्या के मामले फरार चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त महेशिया कुअंर बताई जा रही है। गत वर्ष जीपुरा गांव में विवाहिता को उसके ससुराल वालो द्वारा आग से जलाकर हत्या कर दी गई थी। जिसको लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग