राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में मुर्गी का दाना का बकाया राशि मांगने गए युवक को मारपीट कर नगदी सहित चेन छिनने की पीड़ित द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संबंध में राजीव रंजन सिंह ने बताया कि मुर्गी का दाना का बकाया राशि मांगने अनिल सिंह के पास गया था। जहां राशि मांगने पर उक्त व्यक्ति गुस्से में आकर गाली गलौज करने लगे। वहीं उज्ज्वल कुमार, अमित सिंह, रामजन्म सिंह ने आकर मारपीट कर वसूली के नगदी 30 हजार रूपए, गले से चेन छीन लिए। कांटा का भय दिखाकर बोले कि फिर आएगा तो गोली मार देंगे। मामले में प्राथमिकी के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग