राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 70 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अगस्त कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सरकारी गाड़ी से रात्रि गश्ती कर रहा था। तभी गुप्त सूचना मिली की देवरिया गांव में गणेश साह अपने घर के पास शराब छुपा कर रखा हुआ है, जो सुबह में बिक्री करता है। तत्काल छापेमारी करने पर पकड़ा जा सकता है। सूचना पाकर जब मौके पर पहुचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही दो व्यक्ति जो शराब की बिक्री करने हेतु आये थे भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। पकडड़ा गया व्यक्ति में गणेश साह व विनोद राम है। जिसके बाद गणेश साह के दरवाजे पर रखे हुए खरही को चेक किया गया तो दो प्लास्टिक के गैलन में 35-35 लीटर कुल 70 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। जिसके बाद पकड़े गए व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाने लाया गया। चोर छुपे शराब की बिक्री करना एवं भंडारण करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गणेश साह और विनोद राम को आरोपित करते हुए आगे के कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग