राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिला परिषद मांझी भाग 1 से नचाप गांव निवासी पूर्व मुखिया राजनारायण सिंह के पोता बबलू सिंह की पत्नी अंजना सिंह शुक्रवार को छपरा शहर मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय परिसर में पहुंच कर अपना नामांकन किया। इसकी जानकारी बीरेंद्र कुमार सिंह व नितेश कुमार सिंह ने दी है। इसी प्रकार जिला पार्षद मांझी भाग-2 से बिंदु देवी ने शुक्रवार को अपना नामांकन किया है। इसकी जानकारी जदयू नेता निरंजन सिंह ने दी है। वहीं द्वितीय चरण के नामांकन के पांचवे दिन शनिवार को भजौना-नचाप पंचायत के मुखिया प्रत्याशी प्रमेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मनीष कुमार सिंह मांझी में अपने समर्थकों के साथ अपने नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे। वहीं जिला परिषद सदस्य हेतु मीना देवी जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन करेंगी। इसी प्रकार इनायतपुर पंचायत से बीडीसी सदस्य हेतु मीरा देवी अपना नामांकन करेंगे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग