संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। द्वितीय चरण के तहत 29 सितंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौथे दिन मांझी प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को भी नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों समेत समर्थकों की काफी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को भी नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों समेत समर्थकों की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को भी नामांकन स्थल पर मेले का जैसा दृश्य बना रहा। नामांकन के चौथे दिन मुखिया पद के विभिन्न पंचायतों से महिला एवं पुरुष समेत कुल 33 लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। जबकि बीडीसी के लिए कुल 52 एवं सरपंच पद के लिए कुल 31 लोगों ने नामांकन किया। वहीं वार्ड सदस्य पद के लिए 212 एवं पंच पद के लिए कुल 62 लोगों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किए। जिनमें मुखिया पद के लिए बंगरा पंचायत से कन्हैया साह एवं नीलेश सिंह, मदनसाठ से राजू रंजन सिंह, मरहां से मुन्ना साह, गोबरहीं से निवर्तमान मुखिया उपेंद्र सिंह, रमेश यादव, संजय यादव, विनोद प्रसाद एवं पूनम देवी, मटियार से सुनैना देवी, भलुआ बुजुर्ग से विजय यादव, जैतपुर से रणविजय राम, ताजपुर से ज्ञानती देवी आदि ने नामांकन के पर्चे भरे। वहीं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मटियार भाग-2 से प्रमिला देवी एवं ज्योति पटेल, घोरहट भाग-1 से लक्ष्मण यादव, बंगरा से जैबुन बेगम, डुमरी भाग -1 से मुन्ना यादव एवं भाग-2 से सिकन्दर यादव एवं प्रमोद यादव, सोनबरसा से विक्की यादव एवं चेंफुल से बबिता देवी ने आदि ने नामांकन किया। वहीं सरपंच पद के लिए सोनबरसा से गुड़िया देवी, भलुआ बुजुर्ग से पंचम सिंह, मदनसाठ से पंचम सिंह आदि ने नामांकन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग