- बंगरा पंचायत से मुखिया पद हेतु कन्हैया व निलेश ने किया नामांकन
राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के बंगरा पंचायत से कन्हैया साह ने अपने काफी संख्या में समर्थकों के साथ शुक्रवार को मांझी प्रखंड कार्यालय परिसर के बाहर पहुंचे। कार्यालय के निर्धारित काउंटर पर पहुंच कर कन्हैया साह ने मुखिया पद के लिये नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना के बाद मौजूद पत्रकारों से मुखातिब हुए। श्री साह ने बताया कि मुखिया पद का चुनाव जीतकर बंगरा पंचायत का चहुंमुखी विकास करुंगा। आज मेरे नामांकन के अवसर पर पंचायत की जनता-जनार्दन से जो हमें प्रेम, स्नेह, सम्मान व आशीर्वाद मिला है, उसी सम्मान की बदौलत आज हमने मुखिया पद के लिये अपना नामांकन दाखिला कराया है। पंचायत अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कराना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। बंगरा पंचायत का सर्वांगीण विकास ही मेरा लक्ष्य है। सबका साथ सबका विकास ही मेरा संदेश है। वहीं बंगरा पंचायत से निलेश कुमार सिंह ने भी अपना मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भी बंगरा पंचायत को हर तरह से विकसित करने के लिए अपनी प्राथमिकताएं दोहरायी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग